Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Oct, 2019 08:54 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 29 october

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा: गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म, जानिए क्या लिए गए अहम फैसले
हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में थे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी यहीं पहुंचे। कैबिनेट बैठक में 13वीं विधानसभा भंग कर 14वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने की तारीख 4 नवम्बर को तय की गई है।
 

दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दर्ज, कल होगी सुनवाई
जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर कल सुनवाई होगी। हाइकोर्ट के वकील मनमोहन सिंह भट्टी ने एक जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया कि दुष्यंत को उपमुख्यमंत्री का दर्जा देने से राज्य के खजाने पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा।
 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू से की शिष्टाचार भेंट
हरियाणा के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वेकैंया नायडू से उनक निवास पर मुलाकात थी। इसके साथ मनोहर लाल खट्टर ने राजनाथ सिंग से भी मुलाकात की। 
 

अनिल विज का ट्वीट, सरकार गठबंधन में किसी भी पद के लिए नहीं किया दावा
हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के बाद नई सरकार बन गई है। सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण कर ली है। अब इसके बाद मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसमें कुछ नए मंत्री हैं, तो कुछ पुराने दिग्गज। मंत्रियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम चल रहा है, पिछले टर्म में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज का।
 

संजय राउत के बयान पर दुष्यंत चौटाला का पलटवार, बोले-पता तो चला कि कौन है दुष्यंत
हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का आज दिल्ली पहुंचने पर उनके कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार वह दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए चौटाला ने बड़ा वादा करते कहा कि बीजेपी और जेजेपी हरियाणा को मिलकर विकास के पथ पर ले जाएंगे। 
 

गिफ्ट गैलरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
करनाल नेहरू पैलेस स्थित गिफ्ट गैलरी शोरूम आग की भेंट चढ़ गया। आग की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाडिय़ों मौके पर पहुंच गई हैं। पिछले एक घंटे से शोरूम में आग लगी हुई है। 
 

दो दिन प्रदेशभर में छाए रहेंगे बादल, 2 व 3 नवम्बर को हो सकती है बारिश
हरियाणा में 3 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को कयार सायकलोन के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
 

15 साल बाद कसम हुई पूरी, दुष्यंत चौटाला के डिप्टी सीएम बनने पर कटवाई दाढ़ी
नेताओं के लिए सम‍र्पित कार्यकर्ता तो बहुत होते हैं। वहीं चुनाव के समय हर कोई कार्यकर्ता अपनी-अपनी पसंद की पार्टी को वोट दे देते हैं, लेकिन हरियाणा प्रदेश में एक ऐसा अनोखा कार्यकर्ता भी है। जिसने कसम खाई थी कि जब तक प्रदेश में ओपी चौटाला मुख्यमंत्री नहीं बनते तब तक वह दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।
 

AJL प्लाट आवंटन मामला: विशेष CBI कोर्ट में आज की सुनवाई हुई पूरी
बहुचर्चित एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में आज की सुनवाई हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोर्ट में पेश हुए। एजेएल हाउस के चेयरमैन मोती लाल वोहरा के तबीयत खराब होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हुए, इसलिए कोर्ट की कार्रवाई आगे नही बढ़ सकी।
 

पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक का शव, हत्या की आशंका
समालखा के हथवाला रोड पर 24 साल के लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई। शिनाख्त में पता चाला कि शव मूल रूप से नेपाल के रहने वाले युगल धिमल का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!