हरियाणा: गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म, जानिए क्या लिए गए अहम फैसले

Edited By Isha, Updated: 29 Oct, 2019 05:53 PM

हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली में हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में हैं और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी यहां पहुंचे गए हैॉ। कैबिनेट

डेस्कः हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली में हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में थे और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी यहीं पहुंचे। कैबिनेट बैठक में 13वीं विधानसभा भंग कर 14वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाए जाने की तारीख 4 नवम्बर को तय की गई है।

बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस सीएम खट्टर ने कहा कि राज्य के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से समितियां बनाई जाएगीं जिनमें भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) दोनों के नेता होंगे। खट्टर ने रविवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, वहीं जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले

  • सत्र में ही नव-निर्वाचित विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ। 
  • विधानसभा अध्यक्ष का भी सत्र में होगा चुनाव।
  • डी कंपोजर दवाइयों पर बढ़ाई जाएगी सब्सिडी
  • HTET की परीक्षा 50 किलोमीटर दायरे में होगी
  • धान का किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा
  • कैबिनेट बैठक में तीन विषयों पर बनी सहमति
  • कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कमेटी पर नहीं हुआ कोई फैसला


नायडू से मिल खट्टर ने अंतरार्ष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन को आमंत्रित किया
आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलकात की है। मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने के बाद श्री खट्टर आज पहली बार नयी दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सिंह से उनके निवास स्थान पर भेंट की।

 

 

 

 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!