राशन डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द, Food and Supplies विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 01 Jul, 2025 05:14 PM

ration depot holder s license cancelled

हरियाणा में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सौरव ने रीण्डका गांव के राशन डिपो धारक गजेंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया है। वहीं डिपो होल्डर की ओर से जमा कराई गई सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली है।

पलवल : हथीन क्षेत्र में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सौरव ने रीण्डका गांव के राशन डिपो धारक गजेंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया है। वहीं डिपो होल्डर की ओर से जमा कराई गई सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली है। जिला समाधान शिविर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा ये जानकारी दी गई। 

समाधान शिविर में शिकायतकर्ता नरवीर ने अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) जयदीप कुमार से शिकायत देकर कहा था कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अभी तक अनियमितताएं मिलने के बावजूद थाने में केस दर्ज नहीं कराया है। शिकायतकर्ता नरवीर ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!