शादी के मकसद से किडनैप दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, पुलिस ने छुड़वाया

Edited By Shivam, Updated: 19 May, 2018 10:53 PM

raped two minor girls kidnapped for marriage police released

पलवल में दो अलग-अलग स्थानों से शादी के मकसद से उठाकर ले जाई गई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। दोनों लड़कियों की उम्र मात्र पंद्रह वर्ष है, जिनके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने लड़कियों को आरोपी दुष्कर्मियों के चंगुल से छुड़ाकर...

पलवल(गुरूदत्त गर्ग): पलवल में दो अलग-अलग स्थानों से शादी के मकसद से उठाकर ले जाई गई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। दोनों लड़कियों की उम्र मात्र पंद्रह वर्ष है, जिनके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने लड़कियों को आरोपी दुष्कर्मियों के चंगुल से छुड़ाकर उनके  ब्यान दर्ज पोक्सो एवं  दुष्कर्म करने बंधक बनाकर रखने आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर  लिया गया है, लेकिन अभी दोनों ही मामलों में से किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया है।

जानकारी के मुताबिक, पलवल के बहींन थाने के गांव रूप नगर नाटौली तथा चांदहट थाने के खादर क्षेत्र के गांव से दो नाबालिग लड़कियों को धोखे से उठाकर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पलवल खादर के एक गांव निवासी रेप पीड़िता एवं उसकी मां ने बताया की उसके साथ कुलदीप नाम के युवक ने कई बार जबरदस्ती की थी, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म भी किया था। उसके बाद बार-बार उनके घर पर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि मना करने पर एक दिन जबरदस्ती अपन साथ उठाकर कर ले गया। जहां पर उसने नाबालिग लड़की को एक महीने तक अपने साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा।  लड़की के बारे जब पता चला तो रीठठ निवासी आरोपी के परिजनों ने लड़की को परिजनों को देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने लड़की को वहां से लेकर आई।

वहीं दूसरा मामला बहीन थाना क्षेत्र का है जहां पर नाबालिग लड़की को आरोपी एवं उसके साथी अपने साथ बल-फुसला कर उठाकर ले गए और अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी धीमी गति से कार्रवाई में लगी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!