इंसान बना जानवर: दरिंदे ने किया गाय के साथ कुकर्म, 377 का मामला दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 27 Feb, 2019 11:27 AM

rape with cow in yamunanagar

हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे साफ तौर पर प्रतीत होता है कि आज का इंसान सोच से इतना गिर गया है कि अब जानवरों की इज्जत भी खतरे में पड़ गया है। यमुनानगर के हमीदा इलाके में गाय के साथ कुकर्म करने का...

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे साफ तौर पर प्रतीत होता है कि आज का इंसान सोच से इतना गिर गया है कि अब जानवरों की इज्जत भी खतरे में पड़ गया है। यमुनानगर के हमीदा इलाके में गाय के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। इस अमानवीय कृत्य करने वाले के खिलाफ धारा 377 कर तहत मामला दर्ज कर उसे गिफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गाय के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बंध बना रहा था, तभी मकान मालिक ने इसे ये घिनौनी हरकत करते हुए देख लिया था। आरोपी उसी घर में किराए पर रहता था, उसने शराब के नशे की हालत में ये सब किया। उस घटना के बाद ये वहां से भाग गया था।

लेकिन मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया है, गाय के साथ गलत काम करने पर धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!