Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Feb, 2018 04:28 PM
पंचकूला के चर्चित रजनी मर्डर मामले में आज आरोपी पति मनमोहन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 3 तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान रजनी के परिजनों ने आरोपी मनमोहन पर हमला किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस रजनी के परिजनों से आरोपी को...
पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला के चर्चित रजनी मर्डर मामले में आज आरोपी पति मनमोहन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 3 तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस दौरान रजनी के परिजनों ने आरोपी मनमोहन पर हमला किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस रजनी के परिजनों से आरोपी को सुरक्षित वहां से ले गई। पुलसि ने इससे पहले भी मनमोहन को 6 दिन के रिमांड पर लिया था।
रजनी की हत्या के करीब 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को नहीं ढूंढ पाई है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, गुस्साए परिजनों ने कोर्ट के बाहर हंगामा करते हुए कोर्ट के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।
उल्लेखनीय है कि वकील मनमोहन की पत्नी रजनी 16 जनवरी से लापता थी। जिसकी पुलिस को भी सूचना दी गई। शक के आधार पर पुलिस ने एक जगह खुदाई की थी। खुदाई के दौरान करीब चार फीट की गहराई पर कपड़ों में लिपटी लाश नजर आई थी, लेकिन यह लाश रजनी की नहीं एक डॉग की थी। पुलिस को यह जानकारी एक कबाडी वाले ने दी थी। पुलिस को कोई सुराग नहीं लग रहा था लेकिन मृतका मां ने बताया कि रजनी की अपने पति से लड़ाई भी होती थी। वहीं उन्होंने बताया कि रजनी के गायब होने और अभी तक न मिलने के मामले में एक महिला का हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मोनिका अौर उसके जीजा को गिरफ्तार कर 7 दिन के रिमांड में लिया। रिमांड के दौरान उन दोनों ने कबूल किया कि रजनी को उसके पति ने ही मारा है। जिसके बाद मनमोहन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।