Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2024 11:01 AM
हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 6 जिलों में कोहरा और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।
चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 6 जिलों में कोहरा और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। जिन जिलों में 24 जनवरी यानी आज रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा शामिल हैं। यहां कोल्ड-डे और शीतलहर के आसार हैं। अन्य जिलों में ओरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 25 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। 27 जनवरी को फिर पश्चिमी विक्षोभ आएगा।
प्रदेश में बन रहे बारिश के आसार
हरियाणा में जनवरी के अंतिम सप्ताह में बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि अभी तक जनवरी में प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। 1 से 23 जनवरी तक 9.3 मिली मीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के कुछ जिले ऐसे रहे जहां इस बार कोल्ड डे या सिवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)