Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Feb, 2024 11:04 AM

rain again in haryana

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 19 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 19 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहा था।

PunjabKesari

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदलने जा रहा है। चंडीगढ़ समेत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कल रात से मौसम बदलने के आसार मौसम विशेषज्ञों ने जताए हैं। तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 24 घंटे में फरीदाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री झज्जर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से एक बार फिर उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने वाली है। 

बता दें कि प्रदेश में जनवरी महीने में 8 साल बाद सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2016 में भी 99 फीसदी कम बारिश हुई थी। साल 2023 में 11.6 एमएम, 2022 में 69.4, 2021 में 20.9, 2020 में 23 और 2019 में 14.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि फरवरी में अभी तक औसतन 6.9MM बारिश हुई, जो सामान्य से 0.2MM ज्यादा है। इस दौरान पंचकूला, कैथल और करनाल में ओले गिरे थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!