दक्षिण हरियाणा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की तैयारी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 09 Jun, 2018 09:17 AM

preparing to develop south haryana in tourism sector

जल्द ही दक्षिणी हरियाणा पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा 11 जून 2018 को महेंद्रगढ़ जिला के माधोगढ़ किला में ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक...

चंडीगढ़(बंसल): जल्द ही दक्षिणी हरियाणा पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा 11 जून 2018 को महेंद्रगढ़ जिला के माधोगढ़ किला में ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके एक रोड-मैप तैयार करेंगे। केंद्र सरकार की ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत ‘माधोगढ़-महेंद्रगढ़-नारनौल-रेवाड़ी हैरिटेज सर्किट’ को पर्यटन के क्षेत्र में विश्वस्तरीय तरीके से विकसित करने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। इस सर्किट को पूरी तरह से तैयार करने पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा भारत के पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा से इस बारे में कई बार दिल्ली में मीटिंग कर चुके हैं।

पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार शुरू से ही दक्षिणी हरियाणा को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की सोच रखती है क्योंकि जहां पर्यटन विकसित होगा उस क्षेत्र का विकास होना लाजिमी है। आस-पास के लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि ‘माधोगढ़-महेंद्रगढ़-नारनौल-रेवाड़ी हैरिटेज सर्किट’ पर्यटन के तौर पर पूर्ण रूप से विकसित होने पर दक्षिणी हरियाणा में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों को तो इस पर्यटन सर्किट का फायदा होगा ही, साथ में पड़ोस के जिले भिवानी व गुड़गांव को भी लाभ होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!