डिप्टी CM के आने से पहले बर्खास्त PTI को पुलिस ने खदेड़ा, किसान सेवा केंद्र जाने का कर रहे थे प्रयास

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Jun, 2020 11:30 AM

police were trying to get pti sacked before the arrival of deputy cm

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए प्रदेश के सैकड़ों पी.टी.आई. को शनिवार को उचाना में पुलिस ने डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के मंडी ....

उचाना मंडी (मित्तल) : सुप्रीम कोर्ट द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए प्रदेश के सैकड़ों पी.टी.आई. को शनिवार को उचाना में पुलिस ने डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के मंडी में पहुंचने से पहले खदेड़ दिया। यह पी.टी.आई. कपास मंडी में बने उस किसान सेवा केंद्र की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे, जहां डिप्टी सी.एम. को पहुंचना था। बाद में जब डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला मंडी में पहुंचे तो वह सीधे बर्खास्त पी.टी.आई. के पास खुद पहुंच गए और उनकी बात सुनीं। 

डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला का शनिवार को कपास मंडी के किसान सेवा केंद्र में पहुंचने का कार्यक्रम था। इसकी भनक पाकर बर्खास्त पी.टी.आई. बड़ी संख्या में पहले उचाना के लघु सचिवालय पहुंचे। यहां से यह पी.टी.आई. प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कपास मंडी पहुंच गए। जब बर्खास्त पी.टी.आई. ने उस किसान सेवा केंद्र की तरफ बढऩे का प्रयास किया, जहां डिप्टी सी.एम.को आना था, तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान पुलिस ने बर्खास्त पी.टी.आई. को धक्के देकर और डंडे दिखाकर किसान सेवा केंद्र की तरफ जाने से रोक दिया। इससे कुछ देर यहां तनाव की स्थिति बनी रही। बर्खास्त पीटीआई ने पुलिस के इस व्यवहार पर रोष जताया और जमकर नारेबाजी की। बाद में डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला जब मंडी पहुंचे और उन्हें बर्खास्त पी.टी.आई. पुलिस के सुरक्षा घेरे में नजर आए तो वह सीधे बर्खास्त पी.टी.आई. के पास पहुंचे।

डिप्टी सी.एम. ने बर्खास्त पी.टी.आई. की बात सुनीं। बर्खास्त पी.टी.आई. ने कहा कि उनकी सेवाओं को 10 साल हो चुके हैं। अब उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। ऐसे में उनके सामने अपने परिवारों के पालन-पोषण की समस्या हो गई है। प्रदेश सरकार मानवता दिखाते हुए हटाए गए पी.टी.आई. की सेवाओं को बहाल करे। 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!