पुलिस को देख छत से नीचे कूदा 2 लाख के ईनामी बदमाश, मौत

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Feb, 2019 10:32 AM

police threw down the rooftop of 2 lakh prized punk death

दिल्ली पुलिस का एक 2 लाख का ईनामी बदमाश समालखा की खटीक बस्ती में पुलिस की घेराबंदी देखकर छत से नीचे कूद गया। करीब 18 फुट की ऊंचाई से गिरे बदमाश की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। इसके बारे में दिल्ली पुलिस ने पानीपत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।...

समालखा/पानीपत(संजीव/राकेश): दिल्ली पुलिस का एक 2 लाख का ईनामी बदमाश समालखा की खटीक बस्ती में पुलिस की घेराबंदी देखकर छत से नीचे कूद गया। करीब 18 फुट की ऊंचाई से गिरे बदमाश की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। इसके बारे में दिल्ली पुलिस ने पानीपत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। समालखा पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। 

जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी 39 वर्षीय महेश सोमवार की शाम अपने दोस्त सतीश निवासी खटीक बस्ती में अन्य दोस्तों के साथ पहुंचा। सतीश देर रात को महेश व अन्य ने अपने भतीजे सावन के मनाए जा रहे जन्मदिन पर जौरासी रोड पर ले गया। बताया जाता है कि पार्टी दौरान डी.जे. पर महेश ने खुशी में हवाई फायर भी किए। जिस पर परिवार ने एतराज भी जताया। इसके चलते महेश 2 अन्य दोस्तों के साथ वापस सतीश के साथ खटीक बस्ती में पहुंचे। ईनामी बदमाश महेश व उसके 2 दोस्तों के खटीक बस्ती में रुके होने की पुख्ता जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश के घर को घेर लिया। अपने को घेरा देखकर बदमाश छत पर चढ़ गया और बचने के लिए करीब 18 फुट ऊंची छत से छलांग लगा दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!