पुलिस को राहगीरी में न लगाकर नशा रोकने के लिए लगाना चाहिए : अरोड़ा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Aug, 2018 08:06 AM

police should not be used to stop drug addiction by not taking it

इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा है कि प्रति वर्ष मनाई जाने वाली चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार 25 सितम्बर को गोहाना में मनाई जाएगी, इसमें बी.एस.पी. सुप्रीमो मायावती ने भी पहुंचने  की स्वीकृति....

पंचकूला(धरणी):  इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा है कि प्रति वर्ष मनाई जाने वाली चौधरी देवीलाल की जयंती इस बार 25 सितम्बर को गोहाना में मनाई जाएगी, इसमें बी.एस.पी. सुप्रीमो मायावती ने भी पहुंचने  की स्वीकृति दी है। जहां लाखों लोगों के साथ उन्हें श्रद्धा सुमन अॢपत किए जाएंगे। इसके साथ ही एस.वाई.एल., दादूपुर-नलवी नहर और कानून व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और प्रदेशवासियों से अपील कर 8 सितम्बर को हरियाणा बंद किया जाएगा। पंजाब केसरी प्रतिनिधि चंद्रशेखर धरणी से एक्सक्लूसिव बातचीत में अशोक अरोड़ा ने  कहा कि पुलिस को राहगीरी कार्यक्रम में न लगाकर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और नशा रोकने के लिए लगाना चाहिए। 

प्रश्न - हरियाणा के कुछ जिलों में नशा बढ़ रहा है इस पर आपका क्या स्टैंड है और आगे इसको लेकर क्या रणनीति रहेगी। 
उत्तर - यह गंभीर विषय है कि आने वाला भविष्य नशे की चपेट में आ रहा है। पंजाब के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी लग रहा है कि नशा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को बैठकें न करके अपने प्रशासन को सख्त करना चाहिए। पुलिस को राहगीरी पर न लगाकर कानून व्यवस्था को बेहतर और नशे पर लगाम लगानी चाहिए।

प्रश्न - इनैलो ने बिना किसी का नाम लिए सरकार पर नशा व्यापारियों को संरक्षण देने की बात कही है इसको लेकर आप क्या तर्कसंगत बात करेंगे। 
उत्तर - जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि सिरसा में नशा बेचने वालों के नाम बताए गए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मेरा मानना है कि कोई सरकार से जुड़ा व्यक्ति हो या अन्य पार्टी से जुड़ा सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। 

प्रश्न - केरल में बाढ़ के कहर को लेकर इनैलो ने क्या कदम उठाए हैं। 
उत्तर - इनैलो ने प्रस्ताव पास किया है, इनैलो के सभी सांसद अपने एक माह का वेतन केरल को देंगे, वहीं पार्टी मुख्यालय पर केरल राहत कोष की स्थापना की जाएगी जिसमें सभी से अपील की गई है कि वे केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए इच्छा अनुसार राशि दें। इस राशि को पार्टी केरल के मुख्यमंत्री को देंगे। 

प्रश्न - इनैलो का 8 सितम्बर को हरियाणा बंद है, इनैलो पर आरोप लगते हैं कि दबाव डालकर बंद करवाया जाता है। 
उत्तर - हमारे कार्यकर्ता हाथ जोड़कर सभी दुकानदारों को बंद के लिए आमंत्रित करेंगे जो दुकानें खुली होंगी उन्हें फूल देकर अपील की जाएगी कि हरियाणा के हितों के लिए बंद में सहयोग दें। कुछ लोग यह भी कहेंगे कि हमें एस.वाई.एल. का पानी नहीं चाहिए, उन्हें बताया जाएगा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी अपने लिए स्वतंत्रता नहीं मांग रहे थे। एस.वाई.एल. का पानी पर हरियाणा का अधिकार है जिसे पिछले 50 साल से पंजाब ने मार रखा है। 

प्रश्न - कैसे सुनिश्चित करेंगे कि दबाव देकर बंद नहीं करवाया जाएगा। 
उत्तर -  मैं मीडिया के माध्यम से कहूंगा कि हम व्यापारियों को हाथ जोड़कर या पैर पकड़ कर हरियाणा के हितों के लिए अपने साथ लगाएंगे। 

प्रश्न - शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सब्जी मंडी का नाम वाजपेयी जी के नाम पर रखने की बात कही है। 
उत्तर - ऐसा करना उनके कद को छोटा करना होगा। वाजपेयी जी देश में ही नहीं विदेश में भी एक बड़े और अच्छे नेता के रूप में जाने जाते हैं। 

 प्रश्न - इनैलो ने करनाल में एक पार्क अटल जी के नाम पर  बनवाया, इसके बारे में आप क्या कहेंगे। 
उत्तर - इनैलो की सरकार में चौ. देवीलाल जी को एक पार्क का उद्घाटन करना था। संयोगवंश उस दिन अटल जी का जन्मदिन था। इसलिए इस सुंदर पार्क का नाम उनके नाम पर रखा गया। जब इनैलो-बी.एस.पी. की सरकार आएगी तब भी किसी बड़ी योजना का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। 

प्रश्न - हरियाणा विधानसभा में विपक्षी दल के तौर पर आपके क्या मुद्दे रहेंगे। 
उत्तर -कानून व्यवस्था, एस.वाई.एल., नशा, कर्मचारियों को सड़क पर उतरने पर मजबूर करना और गिरता शिक्षा स्तर, किसानों से जुड़े मुद्दे हमारे मुख्य मुद्दे रहेंगे। 

प्रश्न - स्थायी कर्मचारियों पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद तलवार लटक गई है, आपने भी एस.एल.पी. डाले जाने की बात कही है। 
उत्तर- मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को कहा कि इस मामले में इनैलो भी अपनी तरफ से लीगल एक्सपर्ट को भेजे जिसके बाद हमारी तरफ से वरिष्ठ एडवोकेट नरेश शेखावत गए। हमने कर्मचारियों के हितों की बात की। हमने सरकार  से कहा कि एक बिल कर्मचारियों के हित में लाया जाए जिसका इनैलो समर्थन करेगी।

प्रश्न - अकाली दल ने आपके गृह क्षेत्र कुरुक्षेत्र में रैली कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरने की बात कही है। क्या इससे इनैलो के सिख वोट बैंक पर प्रभाव पड़ेगा। 
उत्तर - प्रत्येक राजनीतिक पार्टी को चुनाव लडऩे का अधिकार है। अकाली पंजाब में हरियाणा को पानी देने के विरोध में हैं, इसलिए पहले अकाली दल स्पष्ट करे कि एस.वाई.एल. को लेकल उनकी क्या सोच है। कोई भी पार्टी कहीं से भी चुनाव लड़े इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!