पुलिस ने नकली करेंसी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर पर कलर प्रिंटर से बनाते थे नकली नोट

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2024 04:18 PM

police arrested 2 accused with fake currency

यमुनानगर की थाना छपार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूबी व उसके साथी कमल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घर पर कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे और बाजार में दुकान पर चलाते थे। आरोपी रुबी इससे पहले सात साल की सजा जेल में भी कट चुका है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर की थाना छपार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूबी व उसके साथी कमल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घर पर कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे और बाजार में दुकान पर चलाते थे। आरोपी रुबी इससे पहले सात साल की सजा जेल में भी कट चुका है। 

नकली करेंसी के साथ पकड़े गए भंभौल निवासी रूबी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी भंभौली निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल से गाड़ी बरामद की गई है। वह रूबी को अपनी गाड़ी में बिठाकर करेंसी दुकानों या अन्य प्रतिष्ठानों पर चलाने के लिए लेकर जाता था। वहीं आरोपी रूबी से पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप और इंक बरामद की है। 

थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रूबी पहले भी नकली करेंसी के मामले में सात वर्ष की सजा काट चुका है। उसका पहले बिलासपुर में कंप्यूटर सेंटर था। डबल एम ए पास है। वह कंप्यूटर का एक्सपर्ट है। जिसके चलते वह नकली करेंसी तैयार करता था। रूबी थाना छप्पर सरस्वती रोड स्थित शराब के ठेके पर 100 रुपये का नकली नोट चलाने के लिए गया था। जब सेल्समैन को नोट दिया तो उन्हें शक हो गया। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया। उससे बरामद नोट की जांच की गई तो नकली निकला। उसके पास से पांच हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपित ने ठेके के पास भी एक अन्य दुकान पर 200 रुपये का नकली नोट चलाया था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!