झंझाड़ी गोलीकांड के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुबई में हुई थी वारदात की प्लानिंग

Edited By Saurabh Pal, Updated: 06 Oct, 2023 07:22 PM

police arrested 2 accused in jhanjadi shooting incident

जिले में पिछले दिनों करनाल के झंझाड़ी में हुए गोलीकांड में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये वो आरोपी हैं, जिन्होंने गोलीकांड से पहले शूटर्स की रहने में मदद की और गोलीकांड की रणनीति में शामिल थे। आरोपियों की पहचान  राजीव व मुकेश के रूप...

करनालः जिले में पिछले दिनों करनाल के झंझाड़ी में हुए गोलीकांड में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये वो आरोपी हैं, जिन्होंने गोलीकांड से पहले शूटर्स की रहने में मदद की और गोलीकांड की रणनीति में शामिल थे। आरोपियों की पहचान  राजीव व मुकेश के रूप में हुई है। दोनों कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले हैं।  जिसे करनाल सीआईए 2 की शाखा ने गिरफ्तार किया है।

इन दोनों ने मिलकर उन 5 शूटर्स की मदद की थी, जिन्होंने झंझाड़ी में गोलियां चलाई थी। इस गोलीकांड का मुख्य आरोपी मनोज है, जो दुबई से वापिस आया था।  उसने दुबई में रहकर ही साजिश रच ली थी कि उसने झंझाड़ी में जाकर गोलियां चलानी हैं।  दुबई से आने के बाद वो घर वालों से नहीं मिला और सीधा राजीव से मिला और कुछ महीनों तक उसके घर रहा। उसके बाद मुकेश भी इनके संपर्क में आया और इन्होंने कुरुक्षेत्र में एक मकान किराए पर लिया। वहीं पर सभी शूटर्स ठहरते थे।

उसके बाद मुकेश और मुख्य आरोपी मनोज एक गाड़ी में सवार होकर सोनीपत गए और वहां से हथियार लेकर आए। इन आरोपियों ने फास्ट टैग भी अपने नाम पर कटवाया ताकि मालिक को शक ना हो जिसके बाद ये हथियार लेकर वापिस आए और हथियारों को उसी किराए के मकान में रखा, जहां ये कुरुक्षेत्र में रह रहे थे। 24 सितंबर को 5 शूटर्स ने गाड़ी पर सवार होकर झंझाड़ी गांव में गोलीकांड को अंजाम दिया। जिसमें जय भगवान की मौत हो गई। जय भगवान के परिवार की पुरानी रंजिश सागर के परिवार के साथ चल रही थी।  सागर इस वक्त विदेश में बैठा है।  विदेश में बैठे बैठे उसने गोगी गैंग के सहयोग से इस वारदात को अंजाम दिया। जिसमें 5 आरोपी शामिल थे।  2 को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें  सोनीपत का रहने वाला चिराग और दूसरा आरोपी नाबालिग है।

वहीं मुख्य आरोपी मनोज समेत 3 शूटर अभी फरार हैं।  अब जो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें राजीव और मुकेश हैं।  दोनों कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। इस गोलीकांड में सागर की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  सागर वही व्यक्ति है जिसने इस गोलीकांड की जिम्मेदारी ली थी। फिलहाल वो विदेश में है।  सीआईए 2 के इंचार्ज का कहना है कि उसको पकड़ने के लिए भी पुलिस प्रयास करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!