24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों का लगेगा कम किराया, रोडवेज ने दी छूट

Edited By Isha, Updated: 08 Dec, 2023 11:33 AM

people going to kurukshetra will have to pay less fare till 24th december

कुरुक्षेत्र में वीरवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने किराए में 50 प्रतिशत की छूट की है। सुबह सात बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली बस चलेगी। 24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र

जींद:  कुरुक्षेत्र में वीरवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने किराए में 50 प्रतिशत की छूट की है। सुबह सात बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहली बस चलेगी। 24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने वाले लोगों का किराया 115 रुपये की बजाय 58 रुपये लगेगा। परिचालक इस किराये के बदले यात्रियों को कूपन देगा।

गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज ने यह व्यवस्था की है ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके तथा अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव का लाभ उठा सकें। सुबह सात बजे तथा उसे बाद नौ बजे स्पेशल बस कुरुक्षेत्र में हो रहे गीता जयंती महोत्सव में जाएंगी। इसके बाद शाम को ऐसे ही वापस भी बस आएंगी। इनमें 50 प्रतिशत किराये में छूट दी गई है। मुख्यालय से आए विशेष कूपन परिचालकों को दिए गए हैं। यात्रियों से आधा किराया लेकर यह कूपन दिए जाएंगे। जो यात्री पहले से किसी प्रकार किराए में छूट ले रहे हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा। गीता जयंती महोत्सव 24 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर तक लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!