Edited By vinod kumar, Updated: 09 Nov, 2019 02:30 PM
सोनीपत में एक जूते चप्पल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री की आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं।
सोनीपत(पवनन राठी): सोनीपत में एक जूते चप्पल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री की आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 18 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लॉट नंबर 508 में फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। फैक्ट्री में जूते, चप्पल बनाने का काम किया जाता है। आज फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कम होने की बजाए और बढ़ रही थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों के अलावा आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फायर ब्रिगेड की 10 गाडिय़ा मौके पर पहुंची और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।