रेवाड़ी-गुरुग्राम से चंडीगढ़ पहुंचना अब होगा आसान, इस दिन से शुरू होगी अजमेर-दिल्ली वंदेभारत Train

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2024 05:11 PM

now it will be easy to reach chandigarh from rewari gurugram

हरियाणा के रेवाड़ी-गुरुग्राम के रास्ते से चलने वाली अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का 14 मार्च से चंडीगढ़ तक विस्तार किया जाएगा। इस वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार की

रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी-गुरुग्राम के रास्ते से चलने वाली अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का 14 मार्च से चंडीगढ़ तक विस्तार किया जाएगा। इस वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार की मांग काफी पुरानी थी। कुछ समय पहले ही रेलवे ने इसे चंडीगढ़ तक चलाने का फैसला लिया था। हालांकि, यह सुविधा लोगों के लिए अब 14 मार्च से शुरू हो रही है। इससे गुरुग्राम-दिल्ली होकर चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

ये होगा ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक, गाड़ी नंबर 20977, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत सुपरफास्ट बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन 14 मार्च से अजमेर से 6:20 पर रवाना होकर दिल्ली कैंट पर 11:30 बजे आगमन और 11:40 बजे प्रस्थान कर 14:45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी नंबर 20978, चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट बुधवार को छोड़कर 14 मार्च से चंडीगढ़ से 15:15 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट स्टेशन पर 18:23 बजे आगमन और 18:33 बजे प्रस्थान कर 23:55 पर अजमेर पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!