अगले सप्ताह हो सकता है भारी प्रशासनिक फेरबदल

Edited By Updated: 31 Mar, 2017 08:39 AM

next is administrative reshuffle

हरियाणा में प्रशासिनक फेरबदल की चर्चाएं सियासत के गलियारे में जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक पुलिस-प्रशासन में भारी प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।

चंडीगढ़:हरियाणा में प्रशासिनक फेरबदल की चर्चाएं सियासत के गलियारे में जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक पुलिस-प्रशासन में भारी प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। इस बीच शुक्रवार को हरियाणा के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी अजीत मोहन शरण और डी.जी. जेल वाई.पी. सिंघल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि अजीम मोहन शरण लंबे समय से केंद्र में तैनात थे, लेकिन डी.जी. जेल वाई.पी. सिंघल की सेवानिवृत्ति पर उनकी जगह नए अफसर की तलाश शुरू हो चुकी है। कई वरिष्ठ आई.पी.एस. अफसर डी.जी. जेल के पद पर टकटकी लगाए बैठे हैं। वहीं इस साल हरियाणा के आधा दर्जन और आई.ए.एस. अफसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें अशोक लवासा 31 अक्तूबर को, के.के. जालान 31 अगस्त को, एस.एस. ढिल्लों 31 दिसम्बर को, चंद्रप्रकाश 31 अक्तूबर को, सुप्रभा दहिया 31 अक्तूबर को, एस.के. गोयल 31 मई को तथा एन.के. सोलंकी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी तरह से कई आई.पी.एस. अफसरों का सेवा कार्यकाल भी इस साल पूरा हो रहा है। 

बदले जाएंगे कई जिलों के उपायुक्त
प्रशासनिक फेरबदल वैसे तो मार्च तक होना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह अप्रैल माह में होगा। सूत्रों की मानें तो पहले एच.सी.एस. अधिकारियों की तबादला सूची आएगी जो कि एक बार तो तैयार हो गई थी, लेकिन विधायकों की पसंद के अफसर नियुक्त करने के चलते यह रुक गई। इस सूची के बाद आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों की सूची आएगी। कई जिलों के उपायुक्त भी बदले जाएंगे। 

मंत्रिमंडल फेरबदल की भी चर्चाएं 
प्रशासनिक फेरबदल के अलावा मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाएं भी गर्म हैं। यह भी चर्चा है कि किसी मंत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अधिकारियों की तबादला सूची लंबित होने के पीछे एक बड़ा कारण मंत्रिमंडल में फेरबदल भी माना जा रहा है। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री की सुगबुगाहट के चलते कई जाट नेता सक्रिय है। कहा जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!