Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2021 04:24 PM
हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने रविवार को यहां स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया।इस मौके पर उनकी अगवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव ने की। अपने संबोधन में दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने रविवार को यहां स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया।इस मौके पर उनकी अगवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव ने की। अपने संबोधन में दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता का उच्च मानक बनाए रखा है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी प्रतिष्ठा बढी है। इस मौके पर उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इंटरनेशनल अतिथि गृह के परिसर में पौधा रोपण भी किया।
हरियाणा के राज्यपाल ने कहा, ‘‘विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय की पहली और आखिरी प्राथमिकता है। हम इस विश्वविद्यालय को देश में उच्च शिक्षा की धुरी बनाएंगे। उन्होंने 15 जुलाई को हरियाणा के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। वह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। कुलपति सचदेव ने कहा कि दत्तात्रेय की महान दूरद्रष्टा और शिक्षाविद के तौर पर प्रतिष्ठा है और उनकी दृष्टि से विश्वविद्यालय को लाभ मिलेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)