Edited By Shivam, Updated: 19 May, 2021 12:06 AM
चार दिन पहले करनाल के आवर्धन नहर में एक डॉक्टर की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए निजी अस्पताल के मालिक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक डॉक्टर अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम...
करनाल (केसी आर्या): चार दिन पहले करनाल के आवर्धन नहर में एक डॉक्टर की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए निजी अस्पताल के मालिक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक डॉक्टर अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अभिषेक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था जो करनाल में एक निजी अस्पताल में आरएमओ के पद पर नौकरी करता था।
गौरतलब है कि 3 दिन पहले अभिषेक की गाड़ी नहर किनारे खड़ी मिली थी। बीती रात उसका शव नहर से मिला, जिस पर चोट के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के मालिक डॉक्टर रजत मिमानी व साथी डॉक्टर तुषार पर हत्या करने का संदेह जताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी यह सामने आया है कि अभिषेक की हत्या की गई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)