Edited By Mohammad Kumail, Updated: 28 Mar, 2023 01:38 PM

लंबित मांगो को पूरा करवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ अंबाला कैंट में दूसरे दिन भी धरने पर हैं। क्रमिक भूख हड़ताल के जरिए सरकार पर मांगो को पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है...
अंबाला (अमन कपूर) : लंबित मांगो को पूरा करवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ अंबाला कैंट में दूसरे दिन भी धरने पर हैं। क्रमिक भूख हड़ताल के जरिए सरकार पर मांगो को पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है सहमति के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। जिसके चलते उन्हें भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ आज दूसरे दिन भी नगर परिषद अंबाला सदर में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनको अनदेखा किया जा रहा है। जब समझौता 29 अक्टूबर को सरकार और संगठन के बीच हुआ तो सरकार ने सभी मांगों पर सहमति जताई थी। अब सरकार पत्र जारी करने में आनाकानी क्यों कर रही है। सरकार ने कौशल निगम बनाकर कर्मचारियों का शोषण किया है, जो ठीक नहीं है। सरकार रोजगार कौशल निगम को बंद करें। कर्मचारी नेताओं का कहना है प्रशासन को ना तो बराड़ा की जनता की चिंता है और ना ही कर्मचारियों की। लगभग 4 माह से कर्मचारियों का टेंडर खत्म किया हुआ है। ना तो उन्हें लगाया जा रहा है और ना ही उनका लगभग चार-पांच महीने का वेतन दिया जा रहा है। इसके विरोध में पूरे जिले मे कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)