कलयुगी मां की करतूतः अपने ही बच्चे को उतारा मौत के घाट, घर में मिला मृत...मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 06 Apr, 2024 10:25 AM

mother killed her own child

यमुनानगर के एक इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक महीने के बेटे की हत्या कर दी।  नवजात का शव यमुनानगर की शिवपुरी-बी कॉलोनी स्थित महिला के घर में पड़ा मिला। गांधी नगर पुलिस स्टेशन के SHO महरूफ अली ने कहा

यमुनानगरः यमुनानगर के एक इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपने एक महीने के बेटे की हत्या कर दी।  नवजात का शव यमुनानगर की शिवपुरी-बी कॉलोनी स्थित महिला के घर में पड़ा मिला। गांधी नगर पुलिस स्टेशन के SHO महरूफ अली ने कहा कि बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम आज मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल, यमुनानगर में किया गया।
 
उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का कारण जांच के बाद पता चलेगा। पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी-बी कॉलोनी के सुमित कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी कोमल ने 2 मार्च को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।  2 अप्रैल को जब मैं सुबह उठा तो मेरी पत्नी बिस्तर पर लेटी हुई थी। उनका एक महीने का बच्चा गायब था। खोजबीन की तो बच्चा घर में मृत मिला। मुझे बाद में पता चला कि मेरी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी है। एक मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!