Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Jan, 2024 04:44 PM
हरियाणा में इस समय कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान यात्रा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां यात्रा में शामिल होने गए एक वकील की जेब कट गई...
पानीपतः हरियाणा में इस समय कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान यात्रा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां यात्रा में शामिल होने गए एक वकील की जेब कट गई।
मिली जानकारी के अनुसार इसराना उपमंडल से गुजर रही कांग्रेस संदेश यात्रा में कुमारी सैलजा संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान वकील रैली में एक साइड में खड़ा था। इसी दौरान उसकी पिछली जेब से 30,000 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में पुनीत कुमार ने बताया कि वह आर्य नगर, असंध रोड पर रहता है। वह पेशे से वकील है। 24 जनवरी को वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डिडवाड़ी मोड़, नोल्था आया था। दोपहर करीब 4 बजे उसने देखा कि उसकी जेब में रखे करीब 30 हजार रुपए और जरूरी कागजात चोरी हो गए।
वकील पुनीत की शिकालय के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतबल है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर होती हैं। ऐसे में किसी भी रैली या यात्रा शामिल होते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)