नफे सिंह राठी की मौत पर विधायक जगबीर मलिक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में चरम पर अपराध

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Feb, 2024 09:48 PM

mla jagbir malik raised questions on law and order

बहादुरगढ़ में इनलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की कार पर बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। नफे सिंह अपनी कार अपने ड्राइवर और दो सुरक्षा कर्मियों के साथ में शाम को फाटक के पास आए

गोहाना (सुनील जिंदल): बहादुरगढ़ में इनलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की कार पर बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। नफे सिंह अपनी कार अपने ड्राइवर और दो सुरक्षा कर्मियों के साथ में शाम को फाटक के पास आए तो पीछे से बदमाशो की एक कार में से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मौके पर ही नफे सिंह ने दम तोड दिया वहीं एक सुरक्षा कर्मी भी मौत हो गई जबकि दो घायल हालात में बहादुरगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।

इनलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। गोहाना के कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। जगबीर मलिक ने कहा जिस प्रकार से इनलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक की सरे आम गोली मार कर हत्या की गई। प्रदेश में अपराध चरम पर है। कानून नाम की प्रदेश में चीज नाम की नही है। प्रदेश का सीएम कहता हम हर किसी को सुरक्षा नही दे सकते है। आए दिन बदमाश फिरौती और हत्याओं का अंजाम दे रहे है। हमने बढ़ते क्राइम को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। इस सरकार में इन्हे रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

ALSO READ: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना, परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे अभय चौटाला

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!