लिंगानुपात के फर्जी आंकड़े दिखाकर प्रदेश को किया गुमराह : जयहिंद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Mar, 2018 11:03 AM

misdemeanor in uttar pradesh jaihind

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को चेताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अनिल विज द्वारा आज दिल्ली के ..

चंडीगढ़(ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को चेताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। अनिल विज द्वारा आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा 25 मार्च की हिसार रैली के बारे में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयहिंद ने कहा कि अनिल विज कभी वह महात्मा गांधी के बारे में बयान देते हैं तो कभी राष्ट्रगान के बारे में। 

जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल को देश की राजधानी दिल्ली की जनता ने 2 बार मुख्यमंत्री चुना है। जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में लिंगानुपात के फर्जी आंकड़े पेश करके राज्य की जनता को गुमराह करने वाले अनिल विज के कार्यकाल में हरियाणा के अस्पतालों की हालत में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 25 मार्च को आयोजित की जा रही रैली को लोगों का प्रोत्साहन मिल रहा है। हिसार में होने वाली रैली भाजपा की जींद में हुई अमित शाह की रैली से कई गुणा बड़ी होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!