सड़क हादसे में MCF कर्मचारी की मौत, निगम कर्मचारियों ने ₹50 लाख मुआवजे की मांग को लिकर दिया धरना

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Dec, 2023 08:40 PM

mcf employee dies in road accident in ballabhgarh

बल्लबगढ़ स्थित अनाज मंडी के पास NH-19 पर सड़क हादसे में MCF कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद  सभी नगर निगम कर्मचारी एकजुट होकर शुक्रवार को नगर निगम फरीदाबाद कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने अपने मृतक साथी...

फरीदाबाद(अनिल राठी): बल्लबगढ़ स्थित अनाज मंडी के पास NH-19 पर सड़क हादसे में MCF कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद  सभी नगर निगम कर्मचारी एकजुट होकर शुक्रवार को नगर निगम फरीदाबाद कार्यालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने अपने मृतक साथी कर्मचारी सतीश के परिजनों के लिए निगम से 50 लाख रुपये मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को नहीं पूरा किया जाएगा, तब तक उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

इस मौके पर सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने नगर निगम अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सफाई का काम करते समय सड़क दुर्घटना में नगर निगम की सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद भी नगर निगम के किसी अधिकारी ने उनसे ना तो फोन पर संपर्क किया और ना ही कोई आधिकारी उनसे मिलने के लिए यहां पहुंचा है। इस मौके पर हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश शास्त्री  फरीदाबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के प्रधान गुरचरण खांडीया और पूर्व प्रधान बलबीर बाल गुहेर ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की निगम प्रशासन से मांग करते हैं। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह धरना चाहे कितना भी लंबा चले, वह इसी गेट पर चलता रहेगा।

वहीं उन्होंने कहा कि सतीश अपने घर में कमाने वाले इकलौता सदस्य था। जिसकी तीन बेटियां हैं और पत्नी सहित उसके एक बुजुर्ग पिता बेसहारा हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदना नहीं रखते और जो मिलने तक नहीं आए ऐसे कर्मचारियों का यहां से तबादला कर देना चाहिए क्योंकि ऐसे ही कर्मचारियों के चलते सरकार की छवि खराब होती है। इसलिए सरकार को इसकी और ध्यान देना चाहिए जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!