काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में लगाई गई प्रदर्शनी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 22 Dec, 2018 04:25 PM

गोहाना मे जन चेतना मंच व समता महिला संगठन द्वारा काकोरी कांड में शहीद हुए देशभक्तों की याद में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश के इतिहास के दुर्लभ चित्रों और उस समय के समाचार पत्रों दिखाया गया। तीन दिन तक चली इस प्रदर्शनी...

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना मे जन चेतना मंच व समता महिला संगठन द्वारा काकोरी कांड में शहीद हुए देशभक्तों की याद में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश के इतिहास के दुर्लभ चित्रों और उस समय के समाचार पत्रों दिखाया गया। तीन दिन तक चली इस प्रदर्शनी में गोहाना व आस पास के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने यहां पहुंच कर शहीदों के बारे में जाना।

PunjabKesari, Haryana, Sonipat, Kakori Kand

इस मौके पर समता महिला मूलक संगठन की संयोजक डा. सुनीता त्यागी ने काकोरी कांड के बारे में विधार्थियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि 1925 में काकोरी कांड हुआ था, जिसमें दस क्रांतिकारियों ने हिस्सा लिया था और ब्रिटिश सरकार को चुनौती देते हुए क्रांतिकारियों ने ट्रेन से खजाना लूटने में सफलता हासिल की थी, जिसके बाद अंग्रेजों ने चार क्रांतिकारियों को फांसी पर चढ़ा दिया था। इन्हीं शहीदों की याद में हर साल एक प्रदर्शनी लगाई जाती है। प्रदर्शनी में 1857 से 1947 तक के इतिहास को बताया गया। सुनीता त्यागी ने बताया कि इस घटना से जुड़े समाचार पत्र और शहीदों के फोटो को मंच ने इलाहबाद और दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से जुटाया है।

PunjabKesari, Sunita Tyagi

प्रदर्शनी देखने आए बच्चों ने बताया कि इस तरह कि प्रदर्शनी लगती रहनी चाहिए, इससे हमको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रदर्शनी में जो दिखाया गया, वो आमतौर पर किताबों में नहीं मिलता। यहां आकर उनके मन में देश के प्रति जज्बा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजाद करवाने के लिए शहीद हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए और अपना बलिदान दिया, हमें उन्हें व उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।

PunjabKesari, Student

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!