Edited By Saurabh Pal, Updated: 30 Jan, 2024 03:58 PM
जिले के गांव पधाना में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के परिजनों का कहना ...
करनालः जिले के गांव पधाना में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके साथ ही उन्होंने बाताया कि लड़की के साथ ससुर छेड़खानी करता था और दहेज के लिए तंग करते थे। मामले में पुलिस ने धारा 354, 306 के तहत के एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मृतक महिला की पहचान मुकेश रानी के रूप में हुई है। उसकी शादी पधाना में हुई थी। परिवार द्वारा बाइक-दहेज अपने समर्थ्य अनुसार दिया गया था, परन्तु ससुर सास पति उसे तंग करते थे। ससुर छेड़खानी करता था। अब उसकी हत्या कर दी गई।
मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने व छेड़खानी करने की धाराओं केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)