Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Mar, 2024 06:14 PM
हरियाणा विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना आखिरी संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। मंत्रिमंडल के साथ मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद निर्दयलीय विधायकों के सहारे नव गठित नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार...
चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना आखिरी संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। मंत्रिमंडल के साथ मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद निर्दयलीय विधायकों के सहारे नव गठित नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज फ्लोर टेस्ट भी पास कर लिया है। फ्लोर टेस्ट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया।
मनोहर लाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि 9 साल 4 महीने इस प्रदेश की सेवा का मौका मिला। जब मुख्यमंत्री बनाया गया तब ये भी कहा गया कि हमको अनुभव नहीं, लेकिन फिर भी जनता की सेवा का संकल्प हमारे साथ था। आम जनता के साथ अनुभव हुआ, अधिकारियों और सदन से बहुत कुछ सीखने को मिला। आज 2.80 करोड़ लोगों को पारदर्शिता के साथ तकनीक के सहारे सुविधाएं मिल रही हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गीता जयंती हमारी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सतर तक पहुंचाया है। हमारे कार्यकाल के दौरान हरियाणा का राज्यगीत, हरियाणा का राज्य गीत,ई-विधानसभा, गीता और जैन मुनि तरूण सागर के प्रवचन विधानसभा में हुए।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिरी सांस तक प्रदेश की जनता की सेवा का हमार संकल्प है। इस दौरान उन्होंने करनाल से सीएम सिटी के ताज को बरकरार रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि करनाल ही रहेगा सीएम सिटी। मेरे त्यागपत्र देने से खाली हुई करनाल विधानसभा सीट से नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे। इसलिए ही त्यागपत्र दिया है। आगे संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)