CM खट्टर ने इजरायली कंपनियों को हरियाणा में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 08 May, 2018 04:25 PM

manohar lal khattar invite israeli companies to investment in haryana

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इजरायल और हरियाणा के सांझा भविष्य के लिए वहां की कंपनियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री इजरायल में 20 वें अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक के उद्घाटन सत्र के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट जल...

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इजरायल और हरियाणा के सांझा भविष्य के लिए वहां की कंपनियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री इजरायल में 20 वें अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक के उद्घाटन सत्र के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट जल उपचार, सूक्ष्म सिंचाई, सटीक खेती और फसल नवीनीकरण जैसे क्षेत्रों में इजरायल की कंपनियों को हरियाणा का सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया है।

विदेशी दौरे पर इजरायल गए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 20वें अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक सम्मेलन में भाग लिया। इसमें 51 देशों के मंत्री, गवर्नर और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एग्रीटेक के उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य हैं। इसलिए हरियाणा विदेशी निवेशकों के बीच शीर्ष और सबसे पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में किसानों की सहायता के लिए अपशिष्ट जल उपचार, सूक्ष्म सिंचाई, सटीक खेती, फसल नवीनीकरण और फुव्वारा प्रणाली के क्षेत्र में प्रौद्योगिकियों और संभावित सहयोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए इज़राइल से सभी संभावित भागीदारों, कंपनियों और शोध संस्थानों को आमंत्रित किया। उन्होंने मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए पारिवारिक खेती और एकीकृत खेती के बारे में भी बात की, साथ ही उन्होंने शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों के विकास के अन्य तरीकों के बारे में उल्लेख किया जहां औद्योगिकीकरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि हरियाणा सरकार सोहना में अंतरराष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक शहर को स्थापित कर रही है, जिससे इस क्षेत्र में विकास होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!