SYL के मुद्दे पर मनीष ग्रोवर ने इनेलो को लिया आड़े हाथ

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 03:24 PM

manish grover took on the issue of syl dal attacked

सतलुज यमुना लिंक SYL को लेकर सियासी बयानबाजियों का सिलसिला अभी भी जारी है। अब मनोहर लाल के मंत्री मनीष ग्रोवर ने इनेलो पर निशाना साधा है।

सिरसा (सतनाम सिंह):सतलुज यमुना लिंक SYL को लेकर सियासी बयानबाजियों का सिलसिला अभी भी जारी है। अब मनोहर लाल के मंत्री मनीष ग्रोवर ने इनेलो पर निशाना साधा है। मनीष ग्रोवर का कहना है कि जिस दिन इनेलो वाले SYL खोदने निकले थे, हमें लगा था कि बाढ़ आ जाएगी। लेकिन बाढ़ तो नहीं आई अभी तक प्रदेश में सूखा पड़ा है। ग्रोवर बोले अगर ये लोग कुछ करके आते तो हम इनका स्वागत करते। इस परिवार ने SYL के नाम पर अपने पोते दोहतों को एम.एल.ए. तो बना दिया लेकिन प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया। ​सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्विविद्यालय में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के कार्यक्रम में पहुंचे मनोहर के मंत्री मनीष ग्रोवर ने आज से पुरुषों के कुश्ती खेलों का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मनीष ग्रोवर ने कहा कि जबसे हरियाणा की सरकार आई है। तबसे खिलाड़ियों को बहुत सी सुविधाएं मिली है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!