Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Feb, 2018 04:33 PM
बीती शाम को यमुनानगर में एक मासूम के अपहरण होने के बाद सनसनी फैल गई, हालाकि पुलिस ने चंद घंटों में ही अारोपी महिला को काबू कर लिया। अपहरण करने वाली महिला कांसपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने बच्चा बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया है। पुलिस ने अनिता...
यमुनानगर(हरिंदर सिंह): बीती शाम को यमुनानगर में एक मासूम के अपहरण होने के बाद सनसनी फैल गई, हालाकि पुलिस ने चंद घंटों में ही अारोपी महिला को काबू कर लिया। अपहरण करने वाली महिला कांसपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने बच्चा बरामद कर परिवारवालों को सौंप दिया है। पुलिस ने अनिता नाम की महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार बच्चे का अपहरण करने वाली महिला कांसपुर गांव की रहने वाली है और लोगों के घरों में काम किया करती थी। इसी दौरान उसकी सुनीता नाम की महिला से अच्छी जान पहचान हो गई थी और उनके घर पर उसका जाना था । बेअौलाद होने की वजह से उसकी नजर डेढ साल के मासूम सूरज पर थी। बच्चा पाने की चाहत में कल शाम अनीता ने सूरज को उठाया और अपने घर ले गई।
सूरज को घर में न देख परिवार वाले परेशान हो गए और इस बात की शिकायत पुलिस में दी। वहीं सूरज के भाई ने पुलिस को बताया कि अनीता आंटी सुरज को उठा कर ले गई है पुलिस ने जब अनीता के घर रेड की तो सूरज वहीं मिला। वहीं पुलिस ने अपरहण की धारा 365 के तहत आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की पूरी जांच कर रही है।