केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले महिपाल ढांडा, पिछले 1 साल से ED भेज रहा था सम्मन, कानून से ऊपर कोई नहीं

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Mar, 2024 01:42 PM

mahipal dhanda said on kejriwal s arrest

हरियाणा के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा का शाहाबाद में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्होंने कहा कि अगर कोई साफ स्वच्छ आदमी है...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा का शाहाबाद में पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्होंने कहा कि अगर कोई साफ स्वच्छ आदमी है, तो उसको ईडी के सामने पेश होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से ऊपर कोई भी नहीं है और कानून अपना काम कर रहा है। राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जो भी अपने फायदे के लिए पॉलिसी बना कर काम करेगा। उसको सरकारी एजेंसियां नहीं बख्सेंगी। 

PunjabKesari

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी से पहले मनोहर सरकार में भी अनेकों योजनाएं बनी है, जिनका फायदा अभी भी आमजन को मिल रहा है और आगे भी फायदा आमजन को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी कई सम्मन भेजे थे, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए।  पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्यमंत्री महिपाल ढांडा हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं और हमारी पहले भी इच्छा थी कि उनको उच्च स्थान मिले और अब उनको हरियाणा के मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वह अपना काम बखूबी करेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!