गीता जयंती पर राष्ट्रपति के आने की तैयारियां पूरी, चपे-चपे पर पुलिस तैनात

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Nov, 2017 05:14 PM

kurukshetra president ramnath kovind police

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। इस समारोह के लिए हरियाणा सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस ने ड्यूटियों की रिहर्सल की। डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। इस समारोह के लिए हरियाणा सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस ने ड्यूटियों की रिहर्सल की। डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया कि राष्ट्रपति ब्रह्म सरोवर अौर केयू में संबोधित करेंगे।राष्ट्रपति पहली बार कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। वे शनिवार के दिन करीब 12 बजे ब्रह्म सरोवर पहुंचेंगे। जिसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे अौर गीता पर अपना व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री, हरियाणा-हिमाचल के राज्यपाल सहित अनेक नेता भाग लेंगे। धर्मनगरी में राष्ट्रपति को जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार भगवत गीता देकर स्वागत करेंगे। 
PunjabKesari
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति के आगमन के चलते चपे-चपे पर गुप्तचर, एजंसी और पुलिस की नजर रहेगी। पवित्र ब्रह्म सरोवर सहित केयू में पुलिस तथा सुरक्षा एजंसियों ने डेरा डाल लिया है। वहीं अंबाला रेंज आरसी मिश्रा की देख-रेख में 9 एसपी अौर 18 डीएसपी सहित पुलिस के करीब 2000 जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। एडीजीपी ने कहा कि इनके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। इतने ही कर्मचारियों को सीआईडी ने भी तैनात किया है। 
PunjabKesari
यातायात को सुचारू चलाने के लिए विशेष प्रबंध
यातायात को भी सुचारु रुप से चलाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजीपी आर मिश्रा ने ड्यूटी पर आए पुलिस अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए।  

कई जिलों से बुलाई पुलिस फोर्स
गीता महोत्सव मे सुरक्षा को लेकर हरियाणा के कई जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। राष्ट्रपति के गीता महोत्सव में दौरे के दौरान अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा को लेकर अलग-अलग पुलिस अधीक्षकों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही एडीजीपी के साथ पुलिस अधीक्षकों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित हैलीपैड का दौरा भी किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!