“भाजपा में जूतों में दाल बंट रही'', जन संदेश यात्रा में भाजपा पर जमकर बरसे सैलजा व सुरजेवाला

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Aug, 2024 09:21 PM

kumari selja and randeep surjewala targeted bjp amidst rain in karnal

हरियाणा में कांग्रेस की जन संदेश यात्रा का मंगलवार को करनाल से जोरदार आगाज़ हुआ। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा की सरकार और पार्टी के अंदरूनी कलह पर तीखे हमले किए...

करनालः हरियाणा में कांग्रेस की जन संदेश यात्रा का मंगलवार को करनाल से जोरदार आगाज़ हुआ। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा की सरकार और पार्टी के अंदरूनी कलह पर तीखे हमले किए। यात्रा की शुरुआत कंबोज धर्मशाला से हुई, जहां कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कुमारी सैलजा ने कहा, “आज हम राजीव गांधी जी की जयंती पर यहां एकत्रित हुए हैं। हम उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं। आज का युवा भी राजीव गांधी और राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर नए भारत का निर्माण कर रहा है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश की एकता के लिए कुर्बानी दी। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।”

PunjabKesari

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

सैलजा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “यह शहर मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री का माना जाता है, लेकिन इसे उनका शहर कैसे मानें? वे यहां से चुने गए हैं, लेकिन शहर को कुछ नहीं दिया। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं और राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों के बीच में जा रहे हैं।”

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव पर कुमारी सैलजा का बयान

हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सैलजा ने कहा, “मैंने पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन मेरी इच्छा एक तरफ है और हाईकमान के आदेश दूसरी तरफ। हम पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे।” सैलजा ने यह भी कहा कि विभिन्न यात्राएं निकाली जा रही हैं, लेकिन उनका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना है। “हरियाणा में 50 यात्राएं भी निकाली जा सकती हैं, लेकिन हमारा मकसद लोगों के बीच में जाना और उन्हें कांग्रेस के साथ जोड़ना है।”

भाजपा की अंदरूनी कलह पर रणदीप सूरजेवाला का हमला

रणदीप सूरजेवाला ने भाजपा की आंतरिक समस्याओं को उजागर करते हुए कहा, “भाजपा में जूतों में दाल बंट रही है। पहले खट्टर साहब करनाल से चुनाव लड़ते थे, अब मनोहर लाल जी चुनाव लड़ेंगे, अगली बार कौन लड़ेगा, यह किसी को नहीं पता। भाजपा के भीतर आंतरिक विद्रोह हो रहा है, और यही करनाल की हर हल्की की कहानी है।”

कांग्रेस की वापसी और मुख्यमंत्री के चेहरे पर बयान

सुरजेवाला ने कांग्रेस की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मुझे हरियाणा की जनता पर पूरा विश्वास है। जनता ने भाजपा का कुशासन देख लिया है और अब कांग्रेस के नेतृत्व में नए सवेरे का समय आ गया है। अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी करेंगे।”

निशा जोगिंद्र नली द्वारा यात्रा का स्वागत

करनाल में यात्रा के अंतिम बिंदु पर कांग्रेस नेत्री निशा जोगिंद्र नली ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हमने अपनी नेता कुमारी सैलजा का जोरदार स्वागत किया है। मैं भी कांग्रेस से नोमिनेशन भर चुकी हूं, और 39 अन्य लोगों ने भी ऐसा किया है। टिकट मांगना सभी का अधिकार है। हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि कुमारी सैलजा हमें विधानसभा तक ले जाएंगी।”

सेल्जा ने प्रदेश के हालात पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी से त्रस्त युवा विदेशों की ओर जा रहे हैं। यहां गोलियां चल रही हैं और फिरौती मांगी जा रही है। प्रदेश असुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा ने धर्म और जातियों में लोगों को बांटने का काम किया है और झूठे वादे किए हैं। अब लोगों को भाजपा के झूठे जुमलों में नहीं फंसने वाले, और परिवर्तन निश्चित है।”

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!