पंचकूला में हत्या का मामला; रिटायर्ड कर्नल, उसकी पत्नी और नौकरानी पर चाकू से हमला, एक की मौत

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 06 Mar, 2024 05:07 PM

knife attack on retired colonel his wife and maid

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पंचकूला के सेक्टर-2 में दिनदहाड़े हत्या का मामला आया सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कर्नल उसकी पत्नी और नौकरानी पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है।

पंचकूला (उमंग श्योरण): हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पंचकूला के सेक्टर-2 में दिनदहाड़े हत्या का मामला आया सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कर्नल उसकी पत्नी और नौकरानी पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है।

जानकारी के मुताबिक परिवार पर तीन अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। हमले में रिटायर्ड कर्नल आर के शर्मा की पत्नी सुशीला शर्मा की मौत हो गई। वहीं रिटायर्ड कर्नल राज कृष्ण शर्मा की हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज  पंचकूला के निजी अस्पताल में जारी है।

बता दें कि घर में काम कर रही नौकरानी संतोष पर भी तेज धार हथियार से हमला किया गया है। हमले में नौकरानी संतोष कुमारी भी घायल हुई है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पंचकूला पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस कमिश्नर शिबास कबीराज ने नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल नौकरानी संतोष कुमारी की हालत का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!