हरियाणा में 2 मासूमों की हत्या के मामले में कलयुगी मां भी गिरफ्तार, प्रेमी के साथ रची थी साजिश

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Mar, 2024 11:22 AM

kaliyugi mother also arrested in the case murder of 2 innocent children haryana

दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने कलयुगी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला रूबी सोनीपत के आदर्श नगर की रहने वाली है। बीती 22 फरवरी को रूबी ने अपने दो मासूम बच्चों के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन जब शक के आधार पर...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने कलयुगी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला रूबी सोनीपत के आदर्श नगर की रहने वाली है। बीती 22 फरवरी को रूबी ने अपने दो मासूम बच्चों के गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन जब शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि महिला रूबी ने ही अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में आरोपी नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल पुलिस ने महिला रूबी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया है।

PunjabKesari

21 फरवरी काे अपहरण की दी थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार रूबी ने 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसका पति से सात साल पहले तलाक हो चुका है। वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और 7 वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है। जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। 

PunjabKesari

प्रेमी ने की थी भागने की कोशिश

पुलिस असल में बच्चों के लापता होने के बाद छानबीन में लगी तो शक महिला व उसके प्रेमी पर गया। प्रेमी से पुलिस पूछताछ को पहुंची तो वह छत से छलांग मार कर भागने लगा। इस बीच नीचे गिरने से उसे चोटें आई। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी में उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी नितिन दोनों बच्चों यश और वंश को बाइक पर बैठाकर उत्तर प्रदेश के बागपत के खेतों में ले जाया गया। वहां बारी बारी से गन्ने के खेतों में बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को जंगल के पास खेतों में फेंक दिया गया। नितिन अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। उसे महिला के पहले पति के दोनों बच्चे पसंद नहीं थे। वह उनसे छुटकारा पाना चाहता था। इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची थी।

पूछताछ के आधार पर हुआ खुलासा 

पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो बताया कि अपने पति से तलाक हो चुका है और वह कबीरपुर के रहने वाले नितिन के साथ प्रेम प्रसंग में है। नितिन बार-बार उसके बच्चों को लेकर यह कहता था कि वह उन्हें जान से मार देगा। महिला रूबी ने अपने आशिक नितिन के साथ मिलकर ही मेरे बच्चों की हत्या की है। महिला रूबी ने ही तलाक के बाद बच्चों को अपने पास रख लिया था और नितिन को ही बच्चों को दूर ले जाने की बात कही थी, जिसके बाद नितिन ने बच्चों को उत्तर प्रदेश के गोरी पर में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। बच्चों के सुबह को 23 फरवरी को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की गई तो पता चला कि महिला रूबी ने ही नितिन को बच्चों को दूर ले जाने की बात कही थी। रूबी का अपने पति से तलाक हो चुका था और बच्चों को वह अपने पास रख रही थी। महिला रूबी के प्रेमी नितिन ने दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!