जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह का बीरेंद्र सिंह पर बयान, बोले - वे मेच्योर पॉलीटिशियन नहीं नजर आते

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 30 Oct, 2023 08:41 PM

निशान सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी व्यापार सेल के पदाधिकारियों की मीटिंग ली...

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों चुनावी मोड में आ चुकी हैं। इसी कड़ी में जेजेपी पार्टी भी राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा में अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है। जिसको लेकर आज जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह पानीपत पहुंचे। निशान सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी व्यापार सेल के पदाधिकारियों की मीटिंग ली।

मीटिंग में निशान सिंह ने पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा जिला स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर अपनी कार्यकारिणी को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। मीटिंग में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी समस्याएं रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने बोला अगर कोई समस्या है तो अपने जिला प्रधान को बताएं। आपकी हर समस्या का समाधान होगा और दुष्यंत तक भी बात पहुंचाई जाएगी। वहीं राजस्थान चुनाव को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने पदाधिकारियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा राजस्थान जाकर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और जो ड्यूटी लगी है उसको निभाने का काम करेंगे।

विपक्ष द्वारा जेजेपी के सूपड़ा साफ होने के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि दूसरों का सूपड़ा साफ कहने वालों का खुद ही सूपड़ा साफ़ हो जाता है और सूपड़ा साफ भाषा का इस्तेमाल सड़क छाप लोग करते हैं। वहीं 2024 के चुनाव में बीजेपी से गठबंधन पर निशान सिंह ने कहा कि गठबंधन का चुनाव के नजदीक आने पर पता चलता है। वैसे हम एनडीए के पुराने घटक दल हैं और बीजेपी के भी हम पुराने सहयोगी हैं।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने चौधरी बीरेंद्र सिंह पर  भी बड़ा बयान दिया। चौधरी बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई भी गंभीर नहीं लेता है, उनकी पार्टी भी सीरियस नहीं लेती है। निशान सिंह ने कहा कि बीरेंद्र सिंह मेच्योर पॉलीटिशियन नजर नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह तो समय समय पर बदलते रहते हैं। बीरेंद्र सिंह को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर एक व्यक्ति किसी पार्टी को चैलेंज दे दे  या डेडलाइन दे दे, यह नहीं चलता। पार्टी किसी की शर्तों पर नहीं चलती, यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है।

भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर निशान सिंह ने कहा कि ओपी धनखड़ का टर्म खत्म हो चुका था इसलिए नायब सैनी को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सक्रियता पर निशान सिंह ने बोला कि चुनाव से पहले हर पार्टी अपनी-अपनी डुगडुगी बजाती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!