हुड्डा की मजूदगी में JJP की प्रदेश महिला महासचिव ने थामा "हाथ", उदयभान बोले-पार्टी में दिया जाएगा पूरा मान सम्मान

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2024 02:45 PM

jjp s state women general secretary join congress

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। JJP की पूर्व प्रदेश महिला महासचिव ममता कटारिया ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के निवास...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट ): हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। JJP की पूर्व प्रदेश महिला महासचिव ममता कटारिया ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के निवास स्थान पर कांग्रेस पार्टी जॉइन की। ममता कटारिया ने हाल ही में JJP से इस्तीफा दिया था।

4 साल तक प्रदेश महिला महासचिव पद पर कार्यरत रहीं 
ममता कटारिया इससे पहले लगभग 10 साल इनेलो पार्टी में प्रदेश महिला महासचिव के पद पर रहीं, और उसके बाद JJP में लगभग 4 साल तक इसी पद पर कार्यरत रहीं। 2010 में ममता कटारिया ने रतिया से जिला परिषद का निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से विजय हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया था। 


 भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
कांग्रेस में शामिल होते समय ममता कटारिया को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा सरकार के डॉ. कृपा राम पुनिया के बेटे आदित्य राज पुनिया भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि ममता कटारिया ने 11 अप्रैल को JJP पार्टी और प्रदेश महिला महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके पार्टी छोड़ने के बाद जेजेपी में इस्तीफों की झड़ी लग गई थी, खासकर फतेहाबाद जिले में, जहां उनके तमाम समर्थकों ने जेजेपी को अलविदा कह दिया था।

PunjabKesari
कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान और स्थान देने का दिलाया भरोसा 
इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने ममता कटारिया और उनके समर्थकों को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान और स्थान देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान और समर्थन कांग्रेस की ओर लगातार बढ़ता जा रहा है, और रोज नए साथी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।


चौधरी उदयभान ने कहा कि ममता कटारिया जैसे अनुभवी नेताओं के आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। उन्होंने ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लिए मैदान में उतरकर काम करने का आह्वान किया। उदयभान ने कहा कि बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस के पास सबसे मजबूत हथियार उसका घोषणापत्र है, जिसे देखकर बीजेपी परेशान हो रही है। उन्होंने कांग्रेसजनों से यह घोषणापत्र घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!