जजपा ने किया संगठन विस्तार, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Edited By Vivek Rai, Updated: 03 May, 2022 07:53 PM

jjp expanded the organization who got which responsibility

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग (बीसी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद  प्रदेश कार्यकारिणी के 10 पदाधिकारियों तथा 87 हलका प्रधानों की नियुक्तियों की सूची जारी की...

चंडीगढ़(धरणी): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग (बीसी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी कृष्ण गंगवा और प्रदेशाध्यक्ष राम मेहर ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद  प्रदेश कार्यकारिणी के 10 पदाधिकारियों तथा 87 हलका प्रधानों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इस सूची के अनुसार, बीसी सेल में अंबाला निवासी शेर सिंह कश्यप व जींद निवासी अमित सैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश महासचिव के पद पर यमुनानगर निवासी कुलदीप सैन और फरीदाबाद निवासी श्रवण करहाना गुर्जर होंगे। यमुनानगर निवासी सतीश गुर्जर, महेंद्रगढ़ निवासी ज्ञान सिंह सैनी व जींद निवासी वीरेंद्र सैनी को प्रदेश सचिव और अंबाला निवासी जय सिंह को प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं बीसी सेल में कुरुक्षेत्र निवासी सुरेंद्र कश्यप और फरीदाबाद निवासी अजीत यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

इनके अलावा महम में जयचंद प्रजापत, कलानौर में सुनील बैरागी, रोहतक में रोहताश प्रजापत, गढ़ी सांपला किलोई में अनिल प्रजापत, फतेहाबाद में रामफल पंघाल, रतिया में हनुमान सिंह सोनी, टोहाना में रोहताश जांगड़ा, अंबाला कैंट में जितेन्द्र कुमार, अंबाला शहर में सुरजीत सैनी, मुलाना में राहुल सैन, नारायणगढ़ में जितेन्द्र, बल्लभगढ़ में प्रदीप गुर्जर, फरीदाबाद एनआईटी में गेंदालाल प्रजापत, बड़खल में मनमोहन गुर्जर, फरीदाबाद में भरत कुमार, तिगांव में नरेश बैरागी और पृथला में अभिषेक नागर को बीसी सेल का हलका प्रधान बनाया हैं।

बीसी सेल में सफीदों में राजबीर प्रजापत, जींद में बलजीत सिंह जोगी, नरवाना में राजकुमार जांगड़ा, जुलाना में पवन सैन, उचाना में दर्शन, पंचकुला में महाबीर जांगड़ा, कालका में दीपक गुर्जर, कैथल में महाबीर सैनी, कलायत में प्रताप जांगड़ा, गुहला में बलदेव कश्यप, पूंडरी में शिव चेची गुर्जर, दादरी में विकास यादव, बाढ़डा में सोमबीर प्रजापत, अटेली में विष्णु जोगी, नारनौल में जय सिंह सैन, महेंद्रगढ़ में अनूप जांगड़ा, नांगल चौधरी में लक्ष्मी नारायण, आदमपुर में राजेंद्र सैन, उकलाना में रमेश प्रजापत, बरवाला में सतपाल सोनी किरमारा, हांसी में नंदलाल प्रजापत, नारनौंद में सुंदर सैन और नलवा में महेंद्र छिप्पा को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सोनीपत में सतपाल प्रजापत, गोहाना में मोहन सिंह कश्यप, बरोदा में कप्तान सिंह, खरखौदा में सुरेंद्र जांगड़ा, गन्नौर में नरेश सोनी, राई में राजकुमार पंचाल, डबवाली में गुरप्रेम सिंह प्रजापत, कालांवाली में मुकेश प्रजापत, रानिया में अमन कंबोज, सिरसा में दीपक नायक, ऐलनाबाद में पंकज सैनी, पटौदी में सुबेदार राजेंद्र नंबरदार, गुरुग्राम में अरूण सैनी, सोहना में करण सिंह जांगड़ा, बादशाहपुर में जविंद्र जांगड़ा, जगाधरी में बाबू राम गुर्जर, रादौर में विनोद कुमार जोगी, यमुनानगर में प्रदीप कंबोज और साढौरा में अमरनाथ सैनी को बीसी सेल का हलकाध्यक्ष बनाया हैं। 

रेवाड़ी में उद्यराम, बावल में लीला राम प्रजापत, कोसली में बलवंत सिंह, घरौंडा में राजेश कश्यप, असंध में दीपक पाल, इंद्री में सम्राट कश्यप, नीलोखेड़ी में बलवीर पाल, करनाल में कुलदीप पाल, पलवल में रोहताश बघेल, हथीन में प्रवीन बघेल, होडल में अवतार बघेल, भिवानी में बबलू प्रजापति, बवानी खेड़ा में प्रदीप सैन, लोहारू में जय सिंह स्वामी, तोशाम में कृष्ण प्रजापत, झज्जर में जय भगवान, बादली में करतार मयैर, बहादुरगढ़ में राजू बैरागी, बेरी में प्रवीन, पानीपत ग्रामीण में अशोक कुमार कश्यप, पानीपत शहरी में राजपाल, इसराना में रामनिवास प्रजापत, समालखा में भूपेंद्र धीमान, शाहाबाद में रमेश कुमार, लाडवा में जोगा सिंह, पिहोवा में रोशन जांगड़ा, थानेसर में जसपाल सैन और नूंह में मुबारीक बीसी सेल के हलकाध्यक्ष होंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!