जे.जे.पी. संगठन में 22 नए पदाधिकारी घोषित

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Feb, 2019 11:10 AM

j j p 22 new officials declared in the organization

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 3 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और 5 महिला जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। साथ ही पार्टी ने जींद निवासी अशोक गोयल को अपना प्रदेश कोषाध्यक्ष घोषित किया...

चंडीगढ़(बंसल): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 3 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष और 5 महिला जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। साथ ही पार्टी ने जींद निवासी अशोक गोयल को अपना प्रदेश कोषाध्यक्ष घोषित किया है। जेजेपी की कोर कमेटी की बैठक में कुल 22 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला हुआ है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि सतीश यादव को रेवाड़ी जिले का अध्यक्ष घोषित किया गया है। सुबे सिंह बोहरा को गुडग़ांव जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। फरीदाबाद जिले में जेजेपी के अध्यक्ष ठाकुर राजा राम होंगे। इन तीनों जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब हरियाणा के सभी 22 जिलों में जेजेपी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूरा हो गया है। जननायक जनता पार्टी के नए घोषित पदाधिकारियों में कुरुक्षेत्र जिले के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा उर्फ डी.डी. भी शामिल हैं जिन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

झज्जर जिला निवासी सतपाल पहलवान को भी जेजेपी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जींद निवासी अशोक गोयल उर्फ  लीलू को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा जननायक जनता पार्टी ने 11 प्रदेश उपाध्यक्ष भी घोषित किए हैं। सोनीपत जिले की बरोदा सीट से 3 बार विधायक रहे रमेश खटक अब जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पलवल निवासी बलदेव अलावलपुर को भी उपाध्यक्ष के तौर पर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सोनीपत जिले की गन्नौर सीट से चुनाव लड़ चुके कृष्ण गोपाल त्यागी को भी जेजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पानीपत जिले के सुगन चंद रोड, डबवाली निवासी जगरूप सिंह सकताखेड़ा, महेंद्रगढ़ से विधायक रह चुके राव अमर सिंह को उपाध्यक्ष के तौर पर जेजेपी के प्रदेश संगठन में लिया गया है। साथ ही यमुनानगर निवासी मंगत राम कपूर, नारनौंद निवासी छन्नो देवी, तोशाम निवासी राजेंद्र गांधी को भी जेजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पलवल जिला निवासी उदयवीर भडाना को भी आज घोषित किए गए पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इनके अलावा अम्बाला जिले में इनैलो के युवा अध्यक्ष रहे बङ्क्षलद्र लंडा को भी जेजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

इनके अलावा पार्टी की महिला इकाई में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने बताया कि 5 जिलों में जेजेपी की महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। टोहाना निवासी कैलाशो रानी को फतेहाबाद व थानेसर निवासी निशा मदान को कुरुक्षेत्र जिले की महिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा गन्नौर निवासी सरोज बैनीवाल को सोनीपत जिले और लतिका भारद्वाज को पलवल जिले की महिला अध्यक्ष बनाया गया है। सक्रिय कार्यकर्ता मीना मकड़ौली को रोहतक जिले की महिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!