इनेलो-बसपा जल्द उम्मीदवारों की करेगी घोषणा, कल मीटिंग में कार्यकर्ताओं के नाम पर BSP करेगी चर्चा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Jul, 2024 05:15 PM

inld bsp will soon announce candidates

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के कार्यालय में बुधवार को इनेलो और बसपा गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनेलो युवा नेता कपूर सिंह राठी और बसपा के प्रदेश महासचिव प्रवीण फतेहपुरी में सरकार पर...

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के कार्यालय में बुधवार को इनेलो और बसपा गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनेलो युवा नेता कपूर सिंह राठी और बसपा के प्रदेश महासचिव प्रवीण फतेहपुरी में सरकार पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान और कमरे वर्ग की आवास को दबाने का आरोप भी लगाया। बसपा प्रदेश महासचिव प्रवीण फतेहपुरी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव जीतने के बाद प्रदेश के किसान, गरीब, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की भी बात कही।

जल्द होगी दावेदारों की घोषणा

बसपा प्रदेश महासचिव प्रवीण फतेहपुरी ने कहा कि दोनों पार्टियों जल्द ही अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने जा रही है। कल बसपा एक प्रदेश स्तरीय बैठक भी करेगी। जिसमें गठबंधन के तहत मिली 37 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के नाम पर भी चर्चा की जाएगी।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है और इस गठबंधन के तहत बसपा 37 सीटों और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन अब देखना होगा कि इनेलो बसपा गठबंधन प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कितने वोट हासिल कर पाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!