इनैलो आने वाले 15 वर्षों तक भी सत्ता में नहीं आएगी : खट्टर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Aug, 2018 10:47 AM

inelo will not come to power for the next 15 years

इनैलो के गढ़ डबवाली में जिए जवान-जिए किसान रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर वार किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गढ़ सिरसा को लेकर कहा कि इस इलाके के लोगों को....

डबवाली(संदीप): इनैलो के गढ़ डबवाली में जिए जवान-जिए किसान रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष पर वार किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गढ़ सिरसा को लेकर कहा कि इस इलाके के लोगों को अब समझना चाहिए कि वह जिस दल के साथ जुड़े हुए हैं वह 15 वर्षों से सत्ता में नहीं है। सी.एम. ने दावे के साथ कहा कि इनैलो आने वाले 15 वर्षों तक भी सत्ता में नहीं आएगी। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम चौ.देवीलाल जी के प्रशंसक हैं। वह किसानों के मसीहा थे। उनकी राजनीति के समय वह चाहते थे कि उनके विचार दूर-दूर तक फैले। देवीलाल अपने चारों बेटों को एक समान रूप से देखते थे। सी.एम. ने कहा कि सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। 

सी.एम. से पहले रैली को रैली अध्यक्ष आदित्य देवीलाल के अलावा रैली संयोजक देव कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, रैली सहसंयोजक बलदेव मांगेआना, सह संयोजक सतीश जग्गा, संयोजक विजय वधवा, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, संजय भाटिया, पवन बैनीवाल, सुरेंद्र नेहरा, सुनीता दुग्गल, मंडल अध्यक्ष गौरव मोंगा व वेदपाल नेहरा के अलावा कई अन्य लोगों ने भी विचार रखे। मुख्यमंत्री ने गोरीवाला सब तहसील को तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। 
 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!