Edited By Rakhi Yadav, Updated: 23 Oct, 2018 08:56 AM
हरियाणा के फतेहाबाद शहर की हरनाम सिंह कॉलोनी में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने अपनी पत्नी के साथ तीन....
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद की हरनाम कालोनी 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। जिसके बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। मृतक ने उनके ही चारों दोस्तों के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध होने के आरोप लगाए है। वहीं आरोप लगाया कि ये चारों उसे मारना चाहते थे। जिससे वह काफी दिनों से परेशान था। अब पुलिस ने मृतक द्वारा अपलोड की गई वीडियो के आधार पर मृतक की पत्नी पालकौर सहित उसके चार दोस्तों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
फतेहाबाद की हरनाम कालोनी निवासी 35 वर्षीय टोनी ने सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में वह कह रहा है कि उसके ही साथी भादर सैनी उसके बेटे इंद्र सैनी, सागर सैनी व सोनू सैनी उसे जान से मारना चाहते है। वहीं उसने आरोप लगाया कि उक्त चारों के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध है और उसकी पत्नी उन चारों के साथ मिली हुई है। ये चारों उनके साथ ठेकेदारी का काम करते है। टोनी ने आरोप लगाया कि उक्त चारों उन पर पहले भी कई बार हमला कर चुके है। जिससे वह बच गया।
वीडियो अपलोड करने के बाद रविवार रात को टोनी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसके बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में टोनी की मौत हो गई। कार्यकारी शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक टोनी द्वारा मरने से पहले अपलोड की गई वीडियो पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक टोनी की पत्नी टोनी की पतनी पालकौर सहित उसके चार दोस्तों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।