Edited By kamal, Updated: 31 Mar, 2019 11:49 AM
हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि ‘मैं भी चौकीदार अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
ब्यूरो: हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि ‘मैं भी चौकीदार अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार शाम को जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। प्रदेश में सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 11 कार्यक्रम तय हुए हैं जिसमें गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे। चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए बराला ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 11 कार्यक्रम होंगे जबकि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 2 कार्यक्रम रहेंगे।
- गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, दूसरे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
- फरीदाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल
- अम्बाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- रोहतक में केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह, कृषि मंत्री ओ.पी. धनखड़ एवं सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर
- भिवानी व महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा
- सिरसा में खाद्य एवं आपुर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज
- कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी
- करनाल में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी
- हिसार में वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु
- सोनीपत में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन मौजूद रहेंगी।