लॉकडाउन में फंसी थाईलैंड की युवती से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Aug, 2020 11:48 AM

hotel worker molested thailand girl trapped

लॉकडाउन के बीच यहां फंसी थाईलैंड की 41 साल की एक स्त्री के साथ वीरवार देर रात रैड स्कवेयर मार्कीट के रिजैंसी होटल में एक कर्मचारी ने दुष्कर्म किया...

हिसार : लॉकडाउन के बीच यहां फंसी थाईलैंड की 41 साल की एक स्त्री के साथ वीरवार देर रात रैड स्कवेयर मार्कीट के रिजैंसी होटल में एक कर्मचारी ने दुष्कर्म किया, जबकि उसके एक साथी ने प्रयास किया। पुलिस के अनुसार थाईलैंड की 41 साल की युवती अपनी एक सहेली के साथ टूरिस्ट वीजा पर 3 मार्च को हवाई जहाज से भारत के दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तरी थी। वे दोनों सहेलियां लॉकडाउन के बीच जून में हिसार में आ गई।

दोनों ने शहर में अलग-अलग होटलों में ठहरने के बाद वीरवार शाम को रैड स्कवेयर मार्कीट के रिजैंसी होटल में रुम बुक कराया था। कुछ देर बाद दोनों युवतियां यहां के अपने एक दोस्त के साथ होटल से बाहर चली गई। वे रात 1 बजे के बाद लौटी। आरोप है कि होटल कर्मचारी गुलशन ने रुम में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म किया। युवती 3 बजे के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर होटल से बाहर निकल आई औऱ हंगामा किया। किसी के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को शांत कराया। पुलिस ने नामजद गुलशन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके गुलशन को हिरासत में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!