Edited By Isha, Updated: 26 Jan, 2024 09:33 AM
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। वे वीरवार को सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भलेराम और ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. लाल सिंह की चाची निधन पर शोक जताने के...
भिवानी: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। वे वीरवार को सांसद धर्मबीर सिंह के पिता भलेराम और ठाकुर बीर सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. लाल सिंह की चाची निधन पर शोक जताने के बाद कांग्रेस नेता धीरज सिंह के दादा रामकुमार सिंह की रस्म पगड़ी में शामिल हुए।
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, नौकरियों व कानून व्यवस्था में एक नंबर था, वह अब महंगाई, बेरोजगारी, अपराध में नंबर वन हो चुका है। खेल व खिलाड़ियों की दुर्गति हो रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर पर कहा कि राम सबके हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की यात्रा में हमला और एफआईआर से लेकर इंडिया गठबंधन में मची कलह सहित हरियाणा के ताजा राजनीतिक हालातों पर अपनी राय भी रखी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की यात्रा पर हमले व एफआईआर को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को यात्रा करने का हक है। कांग्रेस की गुटबाजी को हुड्डा ने सिरे से नकारा और कहा कि सभी एक हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों गठबंधन में हैं। केवल सीट शेयरिंग को लेकर ऐसा हो रहा है।