आठ दिन में 2 बार हनीप्रीत से मिलने पहुंचे परिजन, पुलिस सतर्क

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Oct, 2017 05:56 PM

honeypreet ambala central jail relative

राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत अंबाला की सेंट्रल जेल में सजा काट रही है। हनीप्रीत के जेल जाने के कुछ दिन तक तो उसके परिवार का कोई भी सदस्य उसे मिलने नहीं आया लेकिन पिछले आठ दिनों में हनीप्रीत से मिलने उसका परिवार दो बार जेल पहुंच चुका है। जिससे...

अंबाला(ब्यूरो): राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत अंबाला की सेंट्रल जेल में सजा काट रही है। हनीप्रीत के जेल जाने के कुछ दिन तक तो उसके परिवार का कोई भी सदस्य उसे मिलने नहीं आया लेकिन पिछले आठ दिनों में हनीप्रीत से मिलने उसका परिवार दो बार जेल पहुंच चुका है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस तरह परिजनों की मुलाकात से सबूतों से कोई हेरफेर की जा सकती है। जिसके बाद पुलिस हनीप्रीत अौर उसके परिजनों पर नजर बनाए हुए है।

वीरवार को अंबाला सेंट्रल जेल के मुलाकाती कक्ष में हनीप्रीत ने शीशे के केबिन से जैसे ही अपने भाई-बहन को देखा तो भावुक हो गई और फूट-फट कर रोने लगी। हनीप्रीत को रोते देखकर भाई-बहन ने उसे ढाढस बंधाया और टेंशन न लेने के बात कही। साथ ही मजबूती से हालातों से लड़ने को कहा। उन्होंने उसे जल्द जेल से बाहर निकलवाने का आश्वासन भी दिया। 

वहीं सभी से मिलने के बाद हनीप्रीत कुछ रिलैक्स नजर आई। परिजनों और हनीप्रीत के बीच इंटरकॉम के जरिए बातचीत हुई। करीब 15 मिनट की मुलाकात के बाद परिजन दोबारा आने का आश्वासन देकर चले गए। वीरवार शाम करीब पौने पांच बजे हनीप्रीत के परिजनों में भाई साहिल, भाभी सोनाली, बहन निशु और जीजा संचित बजाज अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!