पी ओ व बेल जंपर्स की हरियाणा में धरपकड़ को लेकर पुलिस की सुस्त रफ्तार से गृह मंत्री नखुश

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2022 01:40 PM

home minister unhappy with police s slow pace of arrest of po and bell jumpers

पी ओ व बेल जंपर्स की हरियाणा में धरपकड़ को लेकर पुलिस की सुस्त रफ्तार से गृह मंत्री अनिल विज नखुश हैं।सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता लगा है कि हरियाणा के अंदर 6636 पी ओ जिन्हें भगोड़ा भी कहा जाता है तथा 26632 बेल जंपर जो

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): पी ओ व बेल जंपर्स की हरियाणा में धरपकड़ को लेकर पुलिस की सुस्त रफ्तार से गृह मंत्री अनिल विज नखुश हैं।सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता लगा है कि हरियाणा के अंदर 6636 पी ओ जिन्हें भगोड़ा भी कहा जाता है तथा 26632 बेल जंपर जो वर्षो से फरार है की तलाश में हरियाणा पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा के गृह मंत्रालय द्वारा लॉ एंड ऑर्डर ऑर्डर की स्थिति की समीक्षा करते हुए पिछले दिनों का आ गया है कि भगोड़ा तथा बेल जंपर को न  पकड़ा जाना समाज के लिए अच्छी बात नहीं है। यह पी ओ वह लोग हैं जो किसी न किसी केस में सजायाफ्ता थे कथा पैरोल पर बाहर आने के बाद पी ओ यानी भगोड़े हो गए।

  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में हरियाणा के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को कहा है कि वह बेल जंपर्स तथा भगोड़ों को पकड़ने के लिए हरियाणा गुप्तचर विभाग की भी मदद ले। बेल जंपर तथा भगोड़ों की एक सूची हरियाणा गुप्तचर विभाग को भी दी जाए। हरियाणा के हर जिले में बेल जंपर तथा भवनों को पकड़ने के लिए एक विशेष सेल बने हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों तथा हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि प्रत्येक जिले में बने बेल जंपर तथा भगोड़ों के लिए विशेष सेल केवल खानापूर्ति तक सीमित है।

 विज ने हरियाणा के अंदर बेल जंपर्स 6636 भगोड़ों(पी ओस)तथा 26632 बेल जंपर होने के मामले में हरियाणा पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए जहां पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं वही इस मामले में पूरी सूची एडीजीपी ,सीआईडी को भी इनको ढूंढने व गिरफ्तारी के लिए सौंपने के आदेश दिए हैं।

 हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बेल जंपर्स व भगोड़ों को लेकर हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही है।हरियाणा के अधिकांश थानों में बेल जंपर्स व भगोड़ों को पकड़ने को लेकर स्पेशल विंग भी बनाये हुए हैं।मगर उनके होने के बावजूद भी रफ्तार सुस्त रही है।चिंता का विषय यह है कि बेल जंपर्स व भगोड़े डबल अपराधी होते है।एक तो पहले किये अपराध के कारण व दूसरा बेल जंपर्स या भगोड़े बन कर हो जाते हैं।ऐसे लोग कानून व्यवस्था को धत्ता बताने का काम करते हैं।हरियाणा में बढ़ते अपराधों में इन डबल क्राइम करने वालों की भूमिका को नाकारा नही जा सकता।ऐसे लोग आजाद घूमे तो समाज,प्रशाशन व पुलिस के लिए भी अच्छा नहीं है।

 गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस को कड़ी हिदायतेन दी है, कि गुप्तचर विभाग की मदद से सर्च अभियान चलाएं तथा भगोड़ा व बेल जंपर को तुरंत गिरफ्तार करें। हरियाणा पुलिस के द्वारा बेल जंपर प्रथा दो घोड़ों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं जिसके तहत भारी धरपकड़ भी होती है। इससे रूटीन प्रक्रिया के लिए विशेष अभियान चलाने के क्रम में पुलिस को हर जिले में बने अपने विशेष सेल पूर्ण सक्रिय भूमिका में लाने की जरूरत गृह मंत्रालय हरियाणा मान रहा है। हर जिले में बने विशेष सेल के पास पूरी सुविधाएं अगर होगी तो निसंदेह वह बेल जंपर तथा भगोड़ों के मामले में जल्दी तथा सख्त कार्रवाई कर सकता है।

विज के नखुश होने का अहम कारण यह भी है कि यह लोग ज्यादातर पेशेवर अपराधी होते हैं। अतीत में कोई ना कोई हिनियस क्राइम कर कर जेल के सलाखों के पीछे गए होते हैं या सजायाफ्ता होते हैं। इन लोगों के द्वारा समाज में छुपकर रहने की स्थिति में कोई ना कोई अपराध होने की आशंका बनी रहती है। एक जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग खुद भी यह मानता है कि ज्यादातर पी ओ या बेल जंपर किसी न किसी वारदात में लिप्त हो जाते हैं तथा पुलिस के लिए सिरदर्द पैदा करते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!