Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 11:32 AM
भीषण गर्मी के बाद आज मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है।
पंचकूला (उमंग श्योराण):भीषण गर्मी के बाद आज मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर भारी बारीश के चलते पंचकूला के सेक्टर-19 ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी में गलियों ने नहर का रूप धारण कर लिया है, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे साफ-साफ नगर निगम व पंचकूला प्रशासन की लापरवाही ही झलकती है।
आप साफ-साफ देख सकते हैं कि गली में खड़ी एक गाड़ी आधी डूब रही है। बता दें, मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा में आज मानसून पहुंचने की संभावनी जताई थी।